हमीरपुर, महेश अवस्थी । जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने व इसकी समीक्षा हेतु ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक में जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि सरीला ब्लाक में सर्वाधिक स्कूलों में शौचालय अक्रियाशील पाए गए है ।उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी / एबीएसए सरीला काजवाब तलब किया है । सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालयों को क्रियाशील किया जाए इसमें भी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बीडीओ से मिलकर पेयजल से असंतृप्त विद्यालयों में एक सप्ताह के अंदर पेयजल की व्यवस्था की जाए। यदि हैंडपंप से पानी गंदा आ रहा है, तो तत्काल रिबोर कराया जाए।विद्यालयों की बाउंड्री वाल निर्माण , रंगाई पुताई कराया जाए, टाइल्स लगवाए जाएं। सभी विद्यालयों में अभियान चलाकर 15 दिनों के अंदर दिव्यांग रैंप तथा दिव्यांग शौचालय बनवाए जाएं। सभी विद्यालयों में एक सप्ताह में हैंडवाशिंग यूनिट स्थापित की जाए ।
मनरेगा के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान विकसित किया जाए, जोकि आधा हेक्टेयर से कम नहीं होना चाहिए । इसका विशेष ध्यान दिया जाए । पंचायत राज विभाग द्वारा कम्युनिटी टॉयलेट बनवाए जाएं ।ओडीओपी योजना में लोन दिलाया जाए । कौशल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार दिलाया जाए ।


No comments:
Post a Comment