टिड्डी दल की फिर दस्तक, किसान बेचैन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2020

टिड्डी दल की फिर दस्तक, किसान बेचैन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद में अभी तक टिड्डियों के कहर से मुक्ति नहीं मिल पाई। लगभग एक पखवाड़े पूर्व टिड्डियों का दल जनपद की सीमा में प्रवेश किया था। मध्य प्रदेश की तरफ से पुनः टिड्डियों का दल जनपद में प्रवेश कर गया है। मऊ विकास खंड के गांव खंडेहा से लेकर लालता रोड तक के गांव में टिड्डी दलों का आतंक देखा जा
टिड्डी दल।
सकता है। आसमान में टिड्डियों की भिनभिनाहट गर्मी की फसल व सब्जी बोऐ किसानों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। फिलहाल लालता रोड के पास स्थित गांव बिहटा के किसानों द्वारा टिड्डी दलों के आतंक से मुक्ति दिलाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। कृषि विभाग से दवा छिड़काव को प्रशासन को जल्द ही कोई सार्थक कदम उठाना होगा। अन्यथा टिड्डी दल गरीब किसानों की दो जून की रोजी रोटी भी छीन लेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages