कानपुर:- अर्द्धनग्न हो कर, पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2020

कानपुर:- अर्द्धनग्न हो कर, पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज

पेट्रो मूल्य वृद्ध को अब विपक्ष ने मुद्​दा बनाना शुरू कर दिया है, कांग्रेस और सपा के नेता जगह जगह धरना प्रदर्शन करके भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे हैं। कानपुर में भी पानी के लिए धरना दे रहे सपा विधायक व समर्थक गुरुवार को अर्द्धनग्न हो गए और प्रदर्शन करके पेट्रो मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताया।
कानपुर सवांददाता:- समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई समर्थकों के साथ हालसी रोड पानी की टंकी पर कई दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्षदों के साथ पेट्रोल डीजल की कीमतों की वृद्धि के विरोध में अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि डीजल के दाम इतने ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं कि उनका असर अब हर जगह नजर आ रहा है। ट्रांसपोर्टरों को मजबूरी में भाड़ा बढ़ाना पड़ रहा है और उसकी वजह से कई वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।

विधायक ने कहा कि कोरोना के चलते पहले ही जनता परेशान है और व्यापार भी ठप है। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि करके सरकार असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है। इस तरह की मूल्यवृद्धि को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। यहां पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं धरने के 11वें दिन जल निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पानी की टंकी का निरीक्षण किया लेकिन लो प्रेशर की समस्या बनी रही। पार्षद अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता मोनू, अमित मेहरोत्रा बबलू, मन्नू रहमान, उमर शरीफ, मो. सारिया, अंबर त्रिवेदी, डा. इमरान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages