तमंचा लहराते फोटो वायरल में शामिल युवक जल्द होंगे गिरफ्तारः एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

तमंचा लहराते फोटो वायरल में शामिल युवक जल्द होंगे गिरफ्तारः एसपी

खुराफाती युवकों की गिरफ्तारी के लिए टीम हुई गठित 

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । गत दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक फोटो बायरल हुई थी। जिसमे कुछ लड़के अबैध असलाह लहरा रहे है। इस खबर को लोकभारती ने प्रकासित किया था। खबर को संज्ञान में लेते है एस पी के तेवर तुरंत ही सख्त दिखे ओर उन्होंने उन लडको की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द उनकी गिरफ्तारी भी हो जायेगी। 
बताते चले कि विगत दिन सोशल मीडिया पर असलाह लहराते हुए कुछ लड़कों की फोटो बायरल हुई थी। जिसमंे लड़के खुलेआम अबैध असलाह लहराकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे थे। तभी इस खबर को समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार खबर को संज्ञान में लेते हुए उन लड़कों की जानकारी कराई तो मालूम हुआ कि ये सभी लड़के शहर के मोहल्ला शांति नगर के है। जिसमें फोटो में जो लड़का पीली शर्ट पहने हुए है वह उन सभी लड़कों का सरंगना है और वह अपराधी किस्म का भी है। उसने मोहल्ले बालो के साथ तो कई बार मारपीट की ही है एक बार तो इस सरंगना ने एक सिपाही को भी पीटा था। जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त तेवर करते हुए कोतवाली के कुछ चुनिंदा दरोगा ओर सिपाहियों की टीम गठित कर दी है। साथ ही टीम को सख्त आदेश भी दिये कि फोटो में जितने भी लड़के है
डा. सतीश कुमार।
उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उनसे अबैध असलाह भी बरामद करें। उनके आदेश का पालन करते हुए टीम पूरी मेहनत से जुटी हुई है और टीम बराबर उन लड़कों की गिरफ्तारी के लिए बराबर प्रयासरत है। वही शहर बसियो ने बताया कि एसपी डॉ. सतीश कुमार जबसे आय है तब से अपराधियों पर गाज सी गिर रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पुलिस अधीक्षक हर छोटी बड़ी घटना पर निगाह बनाये रहते है। जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तो वह खुद ही घटना स्थल का निरिक्षण करते है। उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम के साथ साथ वह खुद ही काम करते रहते है। उनकी इसी मेहनत से बड़ा से बड़ा अपराधी भी जल्दी गिरफ्तार ही होंगे। पुलिस टीम लागतार उन लड़कों की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ लड़कों को मोहल्ला शांति नगर से पूंछतांछ के लिए पकड़ा भी है और जल्द ही सभी युवक पकड़े जायंेगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages