कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । ब्लाक कार्यालय परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक। मनरेगा कार्यो की प्रगति धीमी होने पर उपायुक्त श्रम रोजगार ने लगाई सचिवों व तकनीकी सहायकों को फटकार सुधार के निर्देश दिए।
गुरुवार को उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश दीक्षित ने ब्लाक कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों संग बैठक कर मनरेगा के अंतर्गत हो रहे ग्राम पंचायतों में कार्यो की समीक्षा की और कार्य कर रहे श्रमिकों की संख्या देखी जिसमे कई ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की संख्या कम होने पर क्षेत्रों में तैनात तकनीकी सहायकों एंव सचिवांे से जबाब तलब किया। संतोषजनक जबाब न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए
उन्होंने बीडीओ अतिरंजन सिंह को निर्देश दिए कि लापरवाह सचिवांे व तकनीकी सहायकों की सूची बना कर दंे ताकि इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। उपायुक्त श्रम रोजगार अवधेश दीक्षित ने बताया कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिले ब्लाक का लक्ष्य 19 हजार के लगभग है जिसको पूरा करने के लिए सचिव तकनीकी सहायक अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में श्रमिकों से कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ अतिरंजन सिंह एपीओ असित रंजन, तकनीकी सहायक अमित मिश्रा, अरविंद पाल, प्रवीण द्विवेदी, विजया रत्नम सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।
![]() |
| मनरेगा कार्य की समीक्षा करते उपायुक्त श्रम रोजगार। |


No comments:
Post a Comment