उन्नाव, डॉ अंशुमान - कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और व्यापारियों ने सप्ताह में 3 दिन बाजार की पूर्ण बंदी पर सहमति बनाई थी प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी पर प्रशासन ने भी मुहर लगा दी थी। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने के कारण कोना को नियंत्रित करने के लिए पूरे जिले में शुक्रवार शनिवार और रविवार को बाजार की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया सोमवार से गुरुवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाजार की सभी दुकानें खुली रहेंगी दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी दुकानों के सामने बैरिकेडिंग लगाए रहें जिससे दुकानदारों व ग्राहकों के बीच पर्याप्त दूरी बनी रहे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन की बंदी पहले से ही निर्धारित थी व्यापारियों से बात कर सर्वसम्मति से अब बाजार को सप्ताह में 3 दिन के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एसपी रोहन पी कनय विधायक सदर पंकज गुप्ता एडीएम राकेश कुमार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति नगर पालिका ईओ राम पूजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Sunday, July 26, 2020
जिले में तीसरे दिन भी रही पूर्ण बंदी
Tags
# unnao
Share This
About Amja Bharat
unnao
Tags:
unnao
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment