संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विवेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विवेक

फतेहपुर, शमशाद खान । यूपी पावर करपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ द्वारा जनपद के विद्युत कर्मी विवेक माधुरे को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जनपद के लाल के प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर आसीन होने से जनपद के विद्युत कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही विवेक के आवास पर साथी कर्मियों के अलावा रिशेतदारो की बधाइया देने वालो का तांता लगा हुआ है। 

नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक माधुरे।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहन रोड स्थित लोधी भवन में आयोजित बैठक में यूपी पावर करपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो0 शुएब ने संगठन को धार देने के लिये तेज तर्रार युवा विवेक माधुरे को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। विवेक माधुरे ने बताया कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ संगठन द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गयी है। वह उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे। कर्मचारी हितों के लिये उनके द्वारा संघर्ष करने का इतिहास रहा है। उन्होंने कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा की धनराशि दस लाख रुपये किये जाने के साथ ही विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को वापस लिए जाने की मांग किया। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही ऊर्जा प्रबन्धक से वार्ता करने के साथ ही कर्मचारी हित के लिये प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने का काम करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages