विशाल दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

विशाल दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

बांदा, के एस दुबे । विधानसभा तिंदवारी के ग्राम गौरीकलां में आयोजित विशाल दंगल कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, संस्कृति और गौरवशाली ग्रामीण परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। बुंदेलखंड की धरती ने सदैव मेहनत, साहस और संघर्ष की मिसाल कायम की है और यहां के अखाड़े आज भी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का संचार करते हैं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने का मंच मिलता है। आवश्यकता है कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन और उचित अवसर प्रदान किए जाएं। दलजीत सिंह ने आयोजन समिति, क्षेत्रवासियों एवं सभी पहलवानों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिंदवारी क्षेत्र की जनता से उनका जुड़ाव सदैव आत्मीय रहा है और क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों में उनकी सहभागिता निरंतर बनी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages