चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए छह माह के महाअभियान मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को को सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में सीतापुर चैकी प्रभारी रामवीर सिंह की उपस्थिति में रामघाट से सीतापुर कस्बे तक जागरूकता रैली निकाली गयी। इसी क्रम में मऊ क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम व मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने ग्राम चुरेह केशरूआ, राजकीय इण्टर कॉलेज मानिकपुर, राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने राजापुर कस्बा, बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रामदास का पुरवा ऐंचवारा, भरतकूप थाना
![]() |
| जागरुक करती पुलिस। |
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने रौली कल्याणपुर, शिवरामपुर चैकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने ग्राम भभई, सीतापुर चैकी प्रभारी ने कुशवाहा बस्ती में महिला जागरूकता गोष्ठी कर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर आत्मविश्वास की भावना जगाई और उनके अधिकारों से अवगत कराया। समस्याओं के बारें में पूछा गया।


No comments:
Post a Comment