विरोधियों को फंसाने के रचा षड्यंत्र
दो युवकों को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के परिवेक्षण में तथा क्राइम ब्रांच एसओजी व थानाध्यक्ष फरिहा के नेतृत्व में 05 अक्टूबर को थाना फऱिहा में रखावली रोड पर केशव पुत्र महताब सिंह निवासी मो0 गणेशपुरा थाना फरिहा फिरो0 के साथ हुई घटना की विवेचना में गलत साबित होने के बाद इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । घटना के अनुसार केशव ने 5 अक्टूबर को सूचना दी थी कि जब वह रखावली रोड पर शौंच करने जा रहा था तो रखावली की तरफ से एक मोटर साइकिल पर 03 लडके अमर पोरवाल पुत्र विद्याराम , राहुल पुत्र कृपा शंकर नि0गण द्वारिकापुरी थाना उत्तर एक अन्य लडके के साथ आये और पेट में गोली मारकर भाग गये । विवेचक व0उ0नि0 महेश सिंह को उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी । गहनता से जांच करने पर पाया गया कि केशव की भांजी को नामित किए गए लोग भगा ले गए थे। उनको फंसाने के लिए षडयंत्र रचा गया । बदला लेने के लिये केशव ने अपने भाई अजय व साथी शिवकुमार उर्फ शिवा , संदेश नि0गण टापा खुर्द थाना उत्तर , फिरो0 व ओमकार के साथ षडयन्त्र के तहत फर्जी चोंट बनाकर बुलेट प्लान करके धारा 307 भादवि का रूप दिया गया ।
उपरोक्त अभियोग में फर्जी घटना बनाने में प्रकाश में आये अभियुक्त संदेश उर्फ बाबा पुत्र निहाल सिंह व शिवकुमार उर्फ शिवा निवासीगण ग्राम टापा खुर्द थाना उत्तर ( फिरोजाबाद ) को दिनांक 18.10.20 को एस0ओ0जी0 प्रभारी कुलदीप सिंह ने मय टीम और थाना पुलिस टीम द्वारा कोटला रोड पर चनौरा पुल पर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई तथा घटना के समय असली रूप देने के लिये तमंचा से किये गये फायर को अभियुक्त शिवकुमार की निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में फरिहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, एसओजी प्रभारी कुलदीप चौहान, एसएसआई महेश सिंह, घनेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, क्राइम ब्रांच के सिपाही रविन्द्र सिंह , राहुल यादव, नदीम खान आशीष शुक्ला शामिल रहे ।


No comments:
Post a Comment