चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूब गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ पहुंच गए। ग्रामीण व गोताखोर खोजबीन में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश नहीं हो सकी।
ये घटना पहाडी थाना क्षेत्र के मससी गांव के बागेन नदी में शनिवार की दोपहर हुई। बताया गया कि हमीरपुर
![]() |
| घटना स्थल में मौजूद एसडीएम, सीओ। |
जिले के राठ थाना अंतर्गत ओहरा गांव का अभिषेक (22) पुत्र रामपाल भाई की ससुराल आया था। दोस्तों के साथ नदी नहाने गया था। अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख साथियों ने मदद की गुहार लगाई। परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहंुचे एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। डूबे युवक को खोेजने के लिए गोताखारों व ग्रामीणों को नदी मे ंउतारा। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।


No comments:
Post a Comment