जनपद में निर्मित फीचर फिल्म तूफान मेल का पोस्टर व टेलर का विमोचन
फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के गीन लैंड हॉल में पद्मश्री हंस राज हंस (दूर संवाद के माध्यम से), सांस्कृतिक मंत्रालय के सदस्य दानिश इकबाल एवं प्रसिद्ध नट निदेशक सलीम आरिफ की उपस्थिति में सनगांव में बनने जा रही भारत के प्रथम फिल्म ग्राम का शिलान्यास विमोचन के साथ जनपद में निर्मित फीचर फिल्म तूफान मेल का पोस्टर एवं टेलर का विमोचन किया गया।
पद्मश्री हंस राज हंस ने फिल्म ग्राम के संस्थापक अरशद मुमताज एवं फिल्म तूफान मेल की निर्देशिका आकृति सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दानिश इकबाल ने जनपद व प्रदेश के कलाकारों को भारतीय संस्कृति को चलचित्र में अधिक से अधिक चित्रण कर दर्शाने का आग्रह किया। श्री इकबाल ने कहा कि एक सदी से चलचित्र एकमात्र सशक्त माध्यम रहा है। जिसके माध्यम से भारत एवं भारतीयता को दुनिया में न सिर्फ पहंुचाया बल्कि अपना लोहा भी मनवाया। उन्होने जनपद में बनने जा रहे फिल्म ग्राम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्म सिटी ड्रीम प्रोजेक्ट में एक सहयोगी उपक्रम बताया। सांस्कृतिक मंत्रलाय
![]() |
| फिल्म ग्राम का शिलान्यास करते अतिथि। |
द्वारा हरसंभव मदद कराने का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम में मुंबई से आए सलीम आरिफ ने भी हिस्सा लिया। श्री आरिफ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से शिक्षित है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से प्रतिष्ठित होने के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखक गुलजार साहब के सहयोगी हैं और फतेहपुर ही इनकी जन्मभूमि है। श्री आरिफ ने अपने दायित्व को निगाने हेतु जनपद में अपनी आगामी फिल्म का निर्माण संबंधी रुपरेखा भी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होने जनपद को अपनी कर्मभूमि मानते हए नगर के समस्त नाट्य कर्मिर्यो को अगले सत्र में पुनः आगमन पर प्रशिक्षण देने की बात कही। फिल्म ग्राम के संस्थापक अरशद मुमताज ने संनगाव मोड़ स्थित फिल्म ग्राम में ऑडिटोरियम का निर्माण आगामी मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होने कहा कि फिल्म ग्राम का निर्माण हो जाने से जनपद की प्रतिभाओं को जहां मौका मिलेगा वहीं देश नहीं विदेशों में भी उनका नाम रोशन होगा। उन्होने कहा कि फिल्म ग्राम का निर्माण कराना उनका सपना था जो जल्द पूरा होने वाला है। वहीं दूसरी ओर फिल्म तूफान मेल की निर्देशिका आकृति सिंह ने प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल द्वारा लखनऊ में उनकी फिल्म का पोस्टर आवरण पर आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment