चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पीवी मेगामार्ट शाॅपिंग माॅल के कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन को आईजी ने खासी गम्भीरता से लिया है । उनके निर्देश पर कोतवाली कर्वी में मेगामार्ट शाॅपिंग माॅल के मालिकान के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का मामला धारा 188 के तहत दर्ज कर लिया गया है। इधर, एडीएम जीपी सिंह ने भी मेगामार्ट के मालिकों को नोटिस भेजी है।
शनिवार को पीवी मेगामार्ट के शुभारम्भ पर कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन हुआ था। आज भी माल के बाहर पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से सड़क पर भारी जाम लगता रहा। जिस दिन से मेगामार्ट शहर के बस स्टैण्ड में खुला है उस दिन से लगातार हाईवे पर जाम लगने से आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। माल के मालिकान इससे बेखबर होकर लोगों को लूटने में लगे हैं। लूट का केन्द्र बना पीवी मेगामार्ट में आने वाले ग्राहकों को भारी शिकायत है। इसके बाद भी माल मालिक सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उडा रहे हैं। बिना अनुमति के ढोल-नगाड़ा बजने के साथ पार्किंग की व्यवस्था न होने से हाईवे पर कई बार जाम लग रहा है। इसकी जानकारी होने पर आईजी के निर्देश पर कोतवाली कर्वी में माल मालिकान के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, एडीएम जीपी सिंह ने भी माल मालिकों को नोटिस भेजकर कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन समेत हाईवे पर जाम लगने की जानकारी मांगी है।


No comments:
Post a Comment