पकौड़ा, चाट-बतासा व फल बेंचकर दर्ज कराया विरोध
फतेहपुर, शमशाद खान । चार वर्ष पूर्व केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा एकाएक पुराने पांच सौ व हजार के नोटों का चलन बंद कर दिये जाने से उत्पन्न हुयी समस्या को पूरे देश ने झेला था। जहां कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार की सराहना की थी वहीं जमकर विरोध भी हुआ था। यह विरोध आज भी जारी है। नोटबंदी की चैथी बरसी पर जिला व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ठेला लगाया और पकौड़ा, चाट-बतासा व फल बेंचकर विरोध दर्ज कराया।
![]() |
| ठेला लगाकर पकौड़ा तलते कांग्रेसी। |
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को 8 नवंबर 2016 को बताया था कि नोटबंदी करने से देश में काला धन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद को खत्म किया जायेगा लेकिन उनके द्वारा कही गई हर एक बात पूर्णतः झूठी साबित हुई और देश में न तो कालाधन खत्म हुआ और न ही न भ्रष्टाचार व आतंकवाद का सफाया हो सका। नोटबंदी करने से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई और तमाम रोजगार खत्म हो गये जिसके लिये आज जिला कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस ने मिलकर पकौड़ा तल कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। युवा जिला उपाध्यक्ष निकित द्विवेदी ने कहा कि नोटबन्दी से स्वरोजगार कर रहे सैकड़ों युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो गये थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, मो० आलम, विकास मिश्र, नैज घोसी, अशोक कुमार दुबे, आकाश शुक्ल, सुशील दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment