संत तुलसी पब्लिक स्कूल में किया गया आयोजन
बांदा, के एस दुबे । शनिवार को इन्दिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में यातायात माह नवम्बर के तहत बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों से सम्बन्धित पत्रक बच्चों को वितरित किये गये। साथ ही बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती, संत तुलसी दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। शिक्षिका आकांक्षा एवं ऊषा विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि वाहन चलाते समय हमें अपना पूरा ध्यान अपनी यात्रा पर केन्द्रित करना चाहिए ताकि ध्यान न भटके और दुर्घटना न हो।
![]() |
| यातयात पुलिस कर्मी को सम्मानित करते हुए अतिथि |
सरकार ने इस बार यातायात माह को विद्यालयों से जोड़ा है जिसके क्रम में हम बच्चों को यातायात नियमों के लिये सतर्क रहने तथा अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमांे का पालन कराने की अपील की। सुरक्षित यातायात के लिये आपके शहर में भी जल्द ही लाइट सिग्नल की व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय की शिक्षिका हर्षिता गुप्ता व शालिनी पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी इसलिये दी जाती है कि बच्चे स्वयं के साथ-साथ अपने अभिभावकों को भी इन नियमों के बारे में जागरूक करते हैं। सड़क पर चलते समय किस प्रकार से जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करना चाहिए तथा किस प्रकार से नियमांे के प्रति सर्तक व सजग रहना चाहिए ताकि हम सुरक्षित यात्रा कर सकें। बहुत सारे बच्चे अकेले सड़क पार कर विद्यालय आते हैं।
विद्यालय की सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज व डा0 जगदीश चंसौरिया जी ने कहा कि आप सभी को भिन्न-भिन्न माध्यमांे से यह जानकारी हो चुकी है कि हम नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाते हैं। जिसका प्रमुख उद्देश्य यह है कि सभी को यातायात नियमों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इन नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को कम या रोका जा सकता है। सड़क पर सिग्नल का ध्यान रखकर अपनी यात्रा पूरी करनी चाहिए। अंत मंे विद्यालय के प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता जी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी को करना चाहिए जिससे कि दुर्घटनाएं कम हों। हम सभी को सिग्नल के रूप में लगी लाल, पीली व हरी लाइटों को ध्यान में रखकर सड़क पर चलना चाहिए। उन्होने सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के बारे में बताते हुए कहा कि इसका ध्यान सदैव रखना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करके न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। अंत में आये हुए मुख्य अतिथि व उनके साथ आये यातायात पुलिस के जवान श्री नवीन बाबू, कृष्ण कुमार, जगदेव सिंह कछवाह तथा वीर प्रताप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शुभ संस्कृति किड्स जोन की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात नियम हम सभी के लिये बनाये गये हैं।


No comments:
Post a Comment