स्नातक चुनाव को लेकर मतदाताओं की बैठक आयोजित
फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज झांसी स्नातक चुनाव तैयारियों को लेकर सदर विधानसभा के कैम्प कार्यालय विधायक विक्रम सिंह के निवास लोक बिहार कालोनी में मतदाताओं की बैठक सम्पन्न हुयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा में माल्र्यापण कर किया गया।
जिसमें पार्टी प्रत्याशी डाॅ0 यज्ञदत्त शर्मा को भारी मतों से पांचवी बार एमएलसी बनाने की बात कही गयी। बैठक को सदर विधायक विक्रम सिंह ने सम्बोधित करते हुयेे कहा कि श्री शर्मा पूर्व में 24 वर्षो से विधान परिषद में भारतीय
![]() |
| बैठक को सम्बोधित करते सदर विधायक विक्रम सिंह। |
जनता पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। उपनेता के दायित्वों का निर्वाहन विद्धता व विधायी कानूनों के जानकार के रूप में करते आ रहे है। विधायक ने यज्ञदत्त शर्मा के साफ सुथरे व सादगी पूर्ण व्यक्तित्व की चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा के विजय अभियान में स्नातक चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में एक सैकडा स्नातक मतदाता वित्त विहीन शिक्षक अधिवक्ता, व अन्न व्यक्तिगत कर्मचारी संगठनो के स्नातक मतदाता मौजूद रहे। बैठक में जिला संयोजक धन्नंजय द्विवेदी, विधानसभा संयोजक अर्चना त्रिपाठी, पुष्पा पासवान, अन्नू श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, शोभा सिंह, केशव, ब्रजेश द्विवेदी, जेपी सिंह फौजी नगर अध्यक्ष, डाॅ0 देवेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, आनन्द मान सिंह, बच्चा तिवारी, शैलेन्द्र भदौरिया, प्रणवीर सिंह, जर्नादन त्रिपाठी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, संजय, रवीन्द्र परमार अधिवक्ता, सन्तोष त्रिपाठी अधिवक्ता, राजेन्द्र भान सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment