एकतरफा मोहब्बत के चलते जीजा ने की थी साली की हत्या
अतर्रा, के एस दुबे । बहन की ससुराल आई युवती को जीजा ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी जीजा ने शनिवार की रात को ही आत्मग्लानि वश ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अंतिम संस्कार केन नदी में दफनाकर किया गया।
![]() |
| मृतक नन्हे के घर जमा महिलाएं वह अन्य लोग |
अतर्रा ग्रामीण के मजरा महदू आरख का पुरवा निवासी लल्लू पुत्र बाबूराम आरख अपनी पत्नी काजल के प्रसव होने के उपरांत देखरेख के लिए पत्नी की बहन मोनू को रखे था। लल्लू आरख का छोटा भाई अविवाहित नन्हे (28) शनिवार को चचेरी साली को जबरन घसीट कर बगल से बने बड़े भाई राजा के मकान में ले गया। मशीन से चारा काटने के सहयोग के लिए बहन के पास बैठी मृतका को कह कर ले गया। बंद कमरे में घटना को अंजाम देकर कटिया मशीन चारे के पास हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को छुपा दिया और भाभी को धमकाते हुए भाग निकला। ऐसी घटना करने के उपरांत आत्मग्लानि तथा भाइयों के डर के कारण मंडी समिति के पीछे रेलवे लाइन में सिर रखकर संपर्क क्रांति ट्रेन से कटकर जान दे दी। थाना पुलिस ने परिजनों के सहयोग से पहचान कराई। थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर देर रात्रि पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक नन्हें के बड़े भाई राजा ने जानकारी दी। केन नदी बांदा में दोनों के अविवाहित होने के कारण गड्ढे में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिसने हत्या की उसने आत्मग्लानि में खुद आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया मामले में ऐसा ही लगता है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। दुष्कर्म या अन्य किसी बात के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


No comments:
Post a Comment