गरीबों व किसानों के हित में कार्य करने के बजाये पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही सरकार: हेमलता
फतेहपुर, शमशाद खान । देश में दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल समेत रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ-साथ अब स्वयंसेवी संगठनों का गुस्सा भी फूटने लगा है। शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने बहुआ कस्बे के समीप गाजीपुर मार्ग पर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नया अंदाज अपनाया। महिलाओं ने सड़क पर गैस सिलेण्डर रखकर व सड़क पर ही चूल्हा जलाकर केन्द्र की निकम्मी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवई कर रहीं संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि गरीबों व किसानों के हित में कार्य करने के बजाये यह सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
![]() |
| सड़क पर गैस सिलेण्डर व चूल्हा रखकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। |
शनिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाएं बहुआ कस्बे के समीप गाजीपुर मार्ग पहुंची। जहां महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। घरेलू गैस सिलेंडर व डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने को लेकर सड़क पर सिलेंडर, मिट्टी का चूल्हा रख कर, हांथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। डीजल-पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है। रसोई गैस का दाम 832 रूपए पहुँच जाने से लोगों में नाराजगी है। सिलेंडर के दाम बढ़ा कर सरकार ने आम आदमी के विरोध का काम किया है। गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही बहुत अधिक थे। इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा। कोरोना महामारी के चलते लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और सरकार नें बेपरवाही दिखाते हुए डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उनके घावों में नमक छिड़कने का काम किया है। आम आदमी के महीने की आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन हर महीने महंगाई बढ़ रही है। बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाये। ऐसा न होने पर सरकार के विरूद्ध वृहद प्रदर्शन किये जायेंगे। केंद्र सरकार गरीब, किसान के हित में कार्य करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है। ऐसी निकम्मी सरकार को अब जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इस मौके पर सत्यवती, रेखा रानी, विमला, सरला सिंह, सुमन, प्रीती, राजरानी, रेशमा, शहरुन, आमना, महरून, सुधा, संयोगिता, काजल, गोपाल, नफीस, राजू, दीपक, निजाम आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment