कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी घोषित, निष्ठा की ली शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 27, 2026

कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी घोषित, निष्ठा की ली शपथ

सदस्यता अभियान का किया ऐलान, बेटियों की शादी से बीमारी तक जरूरतमंदों का बनेगा सहारा

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को जीटी रोड नऊवाबाग स्थित एक होटल में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव बाबा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के 117 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज को एकजुट कर सेवा कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

निष्ठा की शपथ लेती कायस्थ महासभा की नई कार्यकारिणी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती से हुआ। इसके बाद अतिथियों को मंचासीन कराया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संरक्षक मंडल के सदस्यों को मोतियों की माला एवं जय श्रीराम अंकित अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नई कार्यकारिणी में 25 सदस्यीय संरक्षक मंडल बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयंत श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रंजीत बहादुर, शरद, नीरज, डॉ. नवनीत तथा कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार समेत 25 उपाध्यक्ष, 25 सचिव व 21 कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ में अरुणा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, वर्षा श्रीवास्तव को महासचिव, नूतन श्रीवास्तव को जिम्मेदारी और ज्योत्सना श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पांच उपाध्यक्ष व छह सचिव समेत 18 सदस्यों को महिला प्रकोष्ठ में मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही जिले की तीनों तहसीलों, ब्लॉकों, नगरों और वार्ड स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर प्रत्येक कायस्थ परिवार को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह, बीमारी समेत अन्य जरूरतों में संगठन सहयोग करेगा। समाज के उत्थान के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। डॉ. अनुराग ने बताया कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. एसके सक्सेना ने गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रांत प्रमुख सेवाभारती राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. तेजमान सिंह, हृदयेश श्रीवास्तव, महेंद्र कृष्ण एडवोकेट, सत्येंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र, दिनेश कुमार, लालजी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, रतनसेन श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, डॉ. एसके सक्सेना आदि रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages