बूथ की बैठक कर सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा
तिंदवारी, के एस दुबे । हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 227 संतोषी नगर के शिव सदन में रेडियो के माध्यम से सुना, वहीं बूथ की बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन में भी उत्साह और विशेष रुचि के बीच संतोषी नगर, बूथ नंबर 227 में शिव सदन के प्रांगण में भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के प्रभावशाली लोगों ने रेडियो के माध्यम से
| प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनते भाजपाई व अन्य |
मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिला प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2021 की आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने देश की टीकाकरण यात्रा, आजादी का अमृत महोत्सव और पुस्तक पढ़ने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में एयरगन सरेंडर अभियान के बारे में बताया। पीएम मोदी ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से बात की और देशवासियों से इसे आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सकारात्मकता के साथ 2022 का स्वागत करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक श्यामू गुप्ता तथा अरुण सिंह पटेल, महानारायण शुक्ला, सत्यवीर कुशवाहा, जगराम विश्वकर्मा, नूतन कुशवाहा, विक्रम कोटार्य, सौरभ दीक्षित, शिवम द्विवेदी, किशन सोनी, रामआसरे धुरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment