चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सदर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा प्रवक्ता आचार्य नवलेश दीक्षित ने कथा रसपान कराते हुए कहा कि भागवत ने सत्य का प्रतिपादन किया। यह शिक्षा मिलती है कि जीवन तभी सार्थक है जब ज्यादा से ज्यादा सत्य बोले। सत्य से
| कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रवक्ता नवलेश दीक्षित। |
बढ़कर कोई धर्म नहीं है। असत्य से बढ़कर कोई पाप नहीं है। मनुष्य का भागवत सुनना तभी सार्थक है जब वह अपने जीवन में सत्य बोलने का संकल्प लें। भागवत सुनने मात्र से जीव का कल्याण होता है। कथा के यजमान चंद्रनारायण पांडेय अपने पिता स्व कृष्णचंद्र पांडेय की स्मृति में भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं। कलश यात्रा में वंशीबिहारी चौबे, रामचंद्र पांडेय, प्रेमचंद्र पांडेय, शत्रुघ्न पांडेय, अशोक मिश्रा, चुनबाद पांडेय आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment