चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। बहुजन समाज पार्टी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। चित्रकूट विधानसभा से घोषित प्रत्याशी ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा करने में जुट गए हैं।
रविवार को उन्होंने तिरहार क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इसके बाद अठगवा क्षेत्र पहुंचकर लोगों से बसपा के लिए सहयोग मांगा। हर बिरादरी के लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है। अनुसूचित जाति की बस्तियों में तो लोग बसपा प्रत्याशी को हाथों हाथ ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार प्रत्याशी का चुनाव मैदान में उतरना पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। तिरहार क्षेत्र के कई गांव में लोगों के घरों में बसपा का झंडा भी लगाया। बसपा
| क्षेत्र भ्रमण करते बसपा प्रत्याशी। |
प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि बसपा शासनकाल में जितना विकास कार्य कराया गया है वह अब तक किसी सरकारों ने नहीं कराया। अंबेडकर गांव घोषित कर तमाम ऐसे गांव मजरों को पूरी तरह से संतृप्त किया गया है जहां किसी भी सरकार व जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया था। इसी तरह कांशीराम कॉलोनी का निर्माण कराकर लोगों को आवास बांटे गए थे। 2022 के चुनाव में फिर से बसपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहलवान सिंह, ग्राम प्रधान कलवलिया बब्बू फौजी, राजपाल वर्मा, राजेंद्र सिंह, बच्चा वर्मा, शंकर प्रजापति, सोनू माली, धम्मन प्रजापति, राणशेर सिंह, विनय सिंह, कल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment