चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राजापुर एसडीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसानों से भूसा दान करने की भी अपील की है।
एसडीएम प्रमोद झा ने ग्राम पंचायत सुरसेन, बरद्वारा, कनकोटा, खोंपा, देवारी आदि गांवो में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया है। ग्राम पँचायत बिहरवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पशु पालन विभाग, ग्राम विकास, नमामि गंगे के अधिकारियों की उपस्थिति में गांव के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कई समस्याओं का निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों के खाने पीने की व्यवस्थाएँ प्रधान और सचिव के माध्यम से होती रहेंगी। ग्राम पंचायत अधिकारी बिहरवां महेन्द्र पांडेय को निर्देशित किया है कि गांव में वृद्धा,
![]() |
| समस्याएं सुनते एसडीएम। |
विकलांग, विधवा, निराश्रित लोगों के फार्म आनलाइन कराएं। ग्राम पंचायत में 236 लोगों के घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कार्य प्रगति पर है। ग्राम प्रधान रामबरन निषाद से कहा कि संरक्षित गौवंशों के रखरखाव का विशेष ध्यान दें। ग्रामीणों से अपील किया कि अधिक से अधिक भूसा दान करें। लेखपाल ओंकार पांडेय को निर्देश दिए हैं कि निर्विवाद उत्तराधिकार, भूमि सम्बन्धी विवादों को सूचीबद्ध कर चौपाल में निस्तारण कराएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कानूनगो जितेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह, नमामि गंगे के प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, अमित कुमार, दीपक कुमार, आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी, पँचायत सहायक यश कुमार, बैजनाथ, राजू पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment