बांदा, के एस दुबे । बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों के लिए प्रदेश सरकार की मदद के साथ-साथ राज्यमंत्री के द्वारा निजी तौर पर मदद करने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को ग्राम पंचायत चंदवारा में बाढ़ क्षेत्र से प्रभावित व्यक्तियों को जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के आदेश पर राहत कार्य राशन सामग्री बांटी गई। इस मौके पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी सीरज ध्वज तिवारी, भाजपा सहसंयोजक सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष
जसपुरा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज सोनी, त्रिवेंद्र सोनी, भाजपा युवा नेता कालका विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह, सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री वितरण किया गया। इसी प्रकार गडरिया खैरी जसपुरा क्षेत्रों में भी राशन सामग्री उक्त लोगों द्वारा बांटी गई।


No comments:
Post a Comment