पेंशनर दिवस के मौके पर " द्रोणाचार्य योजना " को सफल बनाने हेतु चाहिए सहयोग - जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, December 17, 2022

पेंशनर दिवस के मौके पर " द्रोणाचार्य योजना " को सफल बनाने हेतु चाहिए सहयोग - जिलाधिकारी

 कानपुर देहात, संवाददाता - कानपुर देहात में आज पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन,  सहअध्यक्षता श्रीमती सौम्या पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी एवं समन्वयन श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय, मुख्य  कोषाधिकारी कानपुर देहात द्वारा किया गया, इस अवसर पर जनपद के कार्यालय अध्यक्षों के अतिरिक्त पेंशनरों द्वारा भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशन के भुगतान हेतु सेवानिवृत्त के पूर्व ही कार्यालय स्तर पर सम्पादित किये जाने वाले बिन्दुओ


से उपस्थितजनो को अवगत कराया गया। जिसे समय पर पूर्ण करा लिए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया गया, बैठक में उपस्थित पेंशनर प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र दत्त शुक्ल जिला मंत्री द्वारा 10 वर्षो से कोषागार एवं पेंशनरों के मध्य समन्वयन स्थापित किये जाने के प्रति श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय, मुख्य कोषाधिकारी कानपुर देहात द्वारा आभार ज्ञापित किया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा शाल भेंट करते हुए श्री शुक्ल का अभिनंन्दन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर श्री बलराम द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य कोषाधिकारी महोदय का अभिनंन्दन करते हुए पेंशनरो की समस्याओ से अवगत


कराया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा बैठक के दौरान पेंशनर प्रतिनिधियों एवं उपस्थित पेंशनरों द्वारा अवगत कराये गए बिन्दुओ पर कार्यालय अध्यक्षों से चर्चा करते हुए समय पर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा उपस्थित शिक्षक पेंशनरों से शासन की " द्रोणाचार्य योजना " हेतु सहयोग का आव्हान किया गया, जिस पर उपस्थित शिक्षक पेंशनरों द्वारा सामूहिक रूप से सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया गया, अंत में मुख्य कोषाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पेंशनर जनो  का धन्यवाद ज्ञापित किया।              

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages