पार्टी ने चुनाव हारा है हौसला नहीं : अनिल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 18, 2022

पार्टी ने चुनाव हारा है हौसला नहीं : अनिल

शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमी यात्रा, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यर्पण

फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश भर में निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा के क्रम में बुंदेलखंड-कानपुर के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में प्रांतीय यात्रा के हमीरपुर जिले से जनपद पहुंची। सदर विधान सभा प्रभारी एवं शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों में यात्रा का स्वागत किया गया।

शहर में भ्रमण करती कांग्रेस की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा।

शनिवार की देर शाम बुंदेलखंड-कानपुर जोन के अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में प्रांतीय यात्रा हमीरपुर जिले से जनपद पहुंची। रात्रि विश्राम के पश्चात रविवार को कांग्रेस पार्टी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों पर निकाली गई। यात्रा से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि कांग्रेस केवल पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है। जो देश मे रहने वाले नागरिकों को उनके समूचे मौलिक अधिकारों व लोकतात्रिंक अधिकारों की बहाली के लिये संघर्ष कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के सापेक्ष कानपुर बुंदेलखंड प्रांतीय स्तर पर यात्रा निकाल कर लोगों से देश में बढ़ती नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाया गया जबकि देश मे कानून व्यवस्था खराब है। हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई, बेरोज़गारी से जनता त्रस्त है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कहा कि चुनाव हारा है हौसला नहीं, कांग्रेस पार्टी विपक्ष में रहने के बाद भी देश भर में जनहित के मुद्दों पर लगातार सरकार से सवाल उठा रही है। जनता के मुद्दों पर सड़क सघर्ष कर रही है। प्रेस वार्ता के बाद भारत जोडो यात्रा शहर के बाकरगंज, रोडवेज बस स्टॉप, ज्वालागंज चौराहा से होते हुए अरबपुर तिराहा पहुँची। जहां स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा ठाकुर दरियाव सिंह के स्मारक में माल्यर्पण कर पीरनपुर, वर्मा चौराहा, अटल चौराहा होते हुए आईटीआई रोड से पटेलनगर चौराहा पहुँची। जहाँ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात यात्रा बहुआ कस्बा पहुंची जहां विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत कर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद यात्रा प्रभारी व शहर अध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश के लोगो के बीच जाकर नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर देश के विकास के लिये आपसी सौहार्द बनाये रखने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाये रखने के लिये एकजुट करने का काम कर रही है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रियासत अली, हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवकांत तिवारी, बिंदकी विधान के पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजन तिवारी, सईद अहमद, ओम प्रकाश गिहार, राजीव लोचन निषाद, सुधाकर अवस्थी, मिस्बाहुल हक़, जगत पाल पासवान, अजलाल अहमद, फ़ैज़ी, संतोष कुमारी शुक्ला, रामनरेश महाराज, मनोज घायल, नरेंदर सिंह रिक्की आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages