संस्कार भारती ने मनाया भू-अलंकरण दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 22, 2023

संस्कार भारती ने मनाया भू-अलंकरण दिवस

15 मूकबधिर छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विश्व पृथ्वी दिवस को संपूर्ण देश में संस्कार भारती ने भू-अलंकरण दिवस के रूप में मनाया। संस्कार भारती की केंद्रीय समिति ने विशेष रंगोली की थीम से रंगोली बनाकर पृथ्वी माता का श्रृंगार किया।शनिवार को संस्कार भारती जिला इकाई जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों ने भू-अलंकरण दिवस पर केंद्रीय समिति की भेजी रंगोली के आधार पर आकर्षक रंगोली बनाई। संस्कार भारती की भू-अलंकरण विधा प्रमुख डॉ संध्या पांडे ललित कला विभाग ने दिव्यांग विद्यार्थियों से आकर्षक रंगों से मां पृथ्वी का अलंकरण एवं पूजन किया। इस मौके पर संस्कार भारती जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ गोपाल मिश्र ने कहा कि भू-अलंकरण दिवस मां वसुंधरा के मानव पर उपकार तथा पृथ्वी माता के संरक्षण व संवर्धन की प्रेरणा देता है। इस मौके पर संकल्प लें कि माता पृथ्वी एवं उनके संसाधनों का अनावश्यक दोहन नहीं करेंगे। पर्यावरण को संरक्षित


कर पृथ्वी माता के अस्तित्व को बचाएंगे, ताकि जगत के प्राणी इस प्राकृतिक संपदा से लाभान्वित हो सकें। अधिष्ठाता मानविकी संकाय डाॅ विनोद कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों की बनाई रंगोली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ललित कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ महेंद्र कुमार उपाध्याय ने विश्व के लोगों को बधाई दी। कहा कि पृथ्वी के संरक्षण को प्राण-प्रण से समर्पित होने का संकल्प लें। इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ हरिकांत मिश्र, संस्कार भारती जिला इकाई के सचिव डॉ रजनीश कुमार सिंह, गीता मिश्रा के साथ ही गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह रंगोली 25 दिव्यांग कलाकारों की टीम ने बनाई थी। जिसमें मूकबधिर 15 छात्र-छात्रायें शामिल रहीं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव रमापति मिश्र ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए संस्कार भारती के प्रयास को सराहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages