सफाई कर्मियों का चरण वंदन कर मेडल पहनाकर किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 28, 2023

सफाई कर्मियों का चरण वंदन कर मेडल पहनाकर किया सम्मानित

भंडारे में बड़ी संख्या में उमड़े लोग 

फतेहपुर, मो. शमशाद । ग्रामोदय से राष्ट्रोदय पंचायत प्रतिनिधि कर्तव्य बोध प्रेरणा व सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन बड़ागांव मछरिया ब्लॉक बहुआ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण सचिव जिला अपराध निरोधक समिति ने 45 सफाई कर्मियों को टीका लगाकर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सर्वप्रथम सम्मान समारोह में आयोजक सतीश चंद शिवहरे विभाग मठ मंदिर प्रमुख विश्व हिंदू परिषद ने सभी सफाई कर्मियों के पैर धोकर चरण वंदन कर पुष्प वर्षा की। उन्होंने बताया कि 35 वर्ष से लोक कल्याण गायत्री महायज्ञ एवं कन्या भोज विशाल भंडारे एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जेल पर्यवेक्षक बिपिन

सम्मानित होने वाले सफाई कर्मी व अतिथि।


बिहारी शरण ने कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजक मंडल बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नीचे की कड़ी को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है वह एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुधराज धाकड़ी, जवाहर लाल जायसवाल, नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, सुरेंद्र पाठक, डॉ राजेश गुप्ता, रूपम मिश्रा, रामस्वरूप गुप्ता, शंकरलाल सविता, विजय मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री उदय लोधी, पूनम श्रीवास्तव, कमलेश योगी, जय प्रकाश शिवहरे, आशुतोष अवस्थी, विमल कुमार, रवि शिवहरे, रामशंकर सविता, कालीचरण सविता, संतराम फौजी, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages