शिक्षकों ने सभा में उठाई 18 सूत्रीय मांगें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

शिक्षकों ने सभा में उठाई 18 सूत्रीय मांगें

सीएम सम्बोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में शिक्षकों ने पुरानी कोतवाली के बाहर जनसभा कर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन बीएसए लवप्रकाश यादव को सौंपा। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पुरानी कोतवाली के बाहर हुई सभा में शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 व उसके बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जाये। शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधायें दी जायें। 


शिक्षकों ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन बीएसए लवप्रकाश को सौंपते हुए ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधा, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैसलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान समेत 18 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण का अनुरोध कर चुके हैं। अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। इससे प्रदेश के शिक्षक बेहद क्षुब्ध एवं आहत हैं। शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों एवं बेसिक शिक्षकों तथा शिक्षा संबंधित तथ्यों को तोड-मरोडकर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा रहा है। इससे शिक्षकों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। जिले के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर मांगों के समर्थन में धरना देकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages