हर घर जल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

हर घर जल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

खागा/फतेहपुर, मो. शमशाद । जल जीवन मिशन हर घर जल योजनांतर्गत तहसील सभागार में साइबर एकेडमी द्वारा पीआरआई प्रशिक्षण अंतर्गत लेखपाल के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी खागा नंदलाल मौर्य एवं नायाब तहसीलदार ने घड़े में जल डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित करते एसडीएम।

कार्यक्रम में डीसी राजमुनि यादव ने सभी लेखपाल को जल जीवन मिशन में उनकी जिम्मेदारी को अवगत कराते हुए प्रशिक्षण किट व प्रमाण पत्र वितरित किया। जिला प्रभारी साइबर एकेडमी अरविंद गुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री पर गर्व करते हुए उनके हर घर जल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी के सहयोग करने की अपील की एवं गांव में पानी की बर्बादी को रोकने के उपाय बताए। जल संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर जीआईएस प्रवीण कौशिक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन यादव, अभिषेक गुप्ता, रितेश दीक्षित, सुनील कश्यप, सरताज आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages