अंतर्जनपदीय पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 5, 2023

अंतर्जनपदीय पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

तमंचा कारतूस व खोखा बरामद

एसपी ने घोषित कर रखा था पच्चीस हजार का ईनाम

फतेहपुर, मो. शमशाद । राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंस चोरी की घटना में वांछित चल रहे पच्चीस हजार रूपये के ईनामिया अंतर्जनपदीय पशु चोर को पुलिस ने जखनी अंडर पास के समीप मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंस चोरी की घटना में साजन बाल्मीकि निवासी नई बस्ती राधानगर, शाकिर निवासी फरीदपुर उसरैना थाना थरियांव हाल पता नई बस्ती राधानगर, फिरोज खान निवासी सिमौर रोड गाजीपुर हाल पता नई बस्ती राधानगर व राहुल पासवान निवासी अमौरा थाना मलवां हाल पता नई बस्ती राधानगर के नाम प्रकाश में आये थे। जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया

पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़ा गया पशु चोर।

गया था। अभियुक्त राहुल पासवान फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। एसपी ने वांछित अभियुक्त पर पच्चीस हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। एएसपी ने बताया कि राधानगर थाना पुलिस सोमवार की रात गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर जखनी अंडर पास के निकट जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वहां छिपे वांछित अभियुक्त राहुल पासवान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा भी बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अंतर्जनपदीय पशु चोर है। उसके खिलाफ जनपद सहित अन्य जनपदों में अपराधिक अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में राधानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राज किशोर, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विजेंद्र रत्नाकर, कांस्टेबल संदीप यादव, अंगद यादव, अविनेश कुमार, मंजीत सोनकर, राहुल यादव, महिला कांस्टेबल रूकमणि शर्मा, अभिषेक कुमार शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages