कच्चे घरों से मिट्टी, पक्के घरों से लिए जाएंगे चावल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 3, 2023

कच्चे घरों से मिट्टी, पक्के घरों से लिए जाएंगे चावल

मेरी माटी मेरा देष अभियान के तहत हुई बैठक 

बांदा, के एस दुबे । रविवार को बड़ोखर मंडल की मेरी माटी मेरा देश अभियान की बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की मेरी माटी मेरा देश अभियान पूरे देश मे बीजेपी चला रही है। इसी क्रम मे बड़ोखर मंडल के प्रत्येक ग्राम में इस अभियान की ग्राम समिति 7 से 13 सितम्बर तक प्रत्येक घर घर जाकर कलश में आंगन की मिट्टी लेनी है। पक्के घरो से एक चुटकी चावल लेना है। इसे ग्राम के अमृत वाटिका मे रखना है। प्रत्येक सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री की शिलाफलक लगवाना है। प्रत्येक ग्राम मे 75 पौधे लगाने हैं। 14-15 सितम्बर में सभी कलश ब्लाक में एकत्र करने हैं। फिर ब्लाक से यह कलश लखनऊ जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिए भेजे

बैठक को संबोधित करते भाजपा पदाधिकारी

जाएंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत मटौंध में प्रत्येक वार्ड में समिति ये अभियान चलाएगी। मंडल मे इस अभियान के संचालन के लिए संचालन समिति बनाईं गई, जिसमें नगर पंचायत मटौंध के लिए सुधीर सिंह, रामलाल प्रजापति, शिवशरण शुक्ला, गोविन्द बाल्मीकि राजाराम अनुरागी, इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए गिरजेश तिवारी, सुरेश तोमर, श्यामबाबू पाल, हिमांशु सिंह, मालती दीक्षित, अनूप भार्गव क़ो नियुक्त किया। बैठक क़ो मण्डल प्रभारी गिरजेश तिवारी, जगपाल सिंह, सुधीर सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल ने की जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages