लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त करना ही उद्देश्य: विधायक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 24, 2023

लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त करना ही उद्देश्य: विधायक

विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़मई गांव में हुआ आयोजन

नरैनी, के एस दुबे । जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों से संतृप्त करना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। हर गरीब को आवास, किसान को सम्मान, युवाओं और महिलाओं को रोजगार देना ही डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पड़मई में क्षेत्रीय विधायक ओमणि वर्मा ने यह बातें कही। सभी ग्रामपंचायतों और शहरी निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है तथा तमाम लाभार्थियों और क्षेत्रवासियों को मोदी जी का संदेश पहुंचा रही है। जिसके तहत रविवार को ग्राम पंचायत पड़मई में कार्यक्रम की शुरुवात क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।उपस्थित अतिथियों के स्वागत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने गीत संगीत और सुंदर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक

कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक ओममणि वर्मा

गरीब,किसान,नवयुवक और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करके ही हम अपने देश को विकसित देश बना सकते हैं।सभी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि प्रत्येक योजना के लक्षित पात्र को पारदर्शी तरीके से लाभ दिया जायेगा और यदि कोई कर्मचारी किसी लाभार्थी को परेशान करे तो मेरे आवास में आकर शिकायत करें उसके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कराई जायेगी।खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता मिशन, पेंशन योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा इफको के तकनीकि सहायक अतुल कुमार, कृषि विभाग के सहायक तकनीकि प्रबंधक अतुल द्विवेदी, खंड शिक्षाधिकारी रावेंद्र वर्मा, जल जीवन मिशन से माजीदा परवीन ने संबंधित योजनाओं की जानकारी दी । किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए तथा उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,सहित रविशंकर मिश्र,देवी दयाल साहू,चंद्रपाल वर्मा, सुरेंद्र मस्ताना, सहित आशा कार्यकर्ती, एएनएम, आंगनवाड़ी, समूह की महिलाएं तथा सैकड़ों लाभार्थी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages