27 अक्टूबर लोसे आयोग परीक्षा को केन्द्र निर्धारित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

27 अक्टूबर लोसे आयोग परीक्षा को केन्द्र निर्धारित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । एडीएम एफआर उमेश चन्द्र निगम को राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) परीक्षा 2024 के केंद्र निर्धारण बाबत बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकसेवा आयोग से 27 अक्टूबर को परीक्षा सम्पन्न कराने को परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना हैै। जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाये हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय सीतापुर, गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीपुलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी व सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर बनाये गये हैं।

 बैठक में निर्देश देते एडीएम।

बुधवार को कलेक्टेªट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम एफआर उमेशचन्द्र निगम को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में ब्लॉक ए व ब्लॉक बी बनाये हैं। एडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से मानक अनुसार होने चाहिए। सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा संचालन, फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्थायें देखें। कोई विद्यालय ब्लैक लिस्ट तो नहीं है, ये भी देखें। परीक्षा संपन्न कराने को लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार व्यवस्था करायें। बैठक में एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages