सडक में धंसी यात्री बस, हादसा टला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

सडक में धंसी यात्री बस, हादसा टला

बीजेपी के विधायक हैं तो क्यों है बदतर हालत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सीवर लाइन ठेका कंपनी की मनमानी से सड़क धंस गई। यात्री-बस चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बची। बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी से बस को बाहर निकाला गया। ये हादसा जिले के मुख्य मार्ग पुरानी लंका तिराहा से गौरिहर मंदिर के बीच बुधवार को हुआ। ठेका कंपनी के दबंगों ने सडक खोद डाली है। दबंग ठेकेदार सडक की मरम्मत नही करा रहा। रेस्टोरेशन, सीवर लाइन दबंगों की मनमानी से चित्रकूट की सड़कों में

 सडक में धंसी बस।

कभी भी हादसा हो सकता है। इसी इंतजार में अधिकारी बैठे हैं। सीवर कंपनी की मनमानी से अधिकारी लाचार दिख रहे हैं। अधिकारी व बीजेपी के नेता कहते थे कि नयागांव चित्रकूट में उनका विधायक नहीं है। अब भाजपा विधायक है तो चित्रकूट की हालत और खस्ता हो रही है। भाजपा की गजब की सरकार है। 15 साल में चित्रकूट में सीवर लाइन नहीं पूरी हो सकी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages