एआरटीओ हैं पूरी तरह दोषी, निर्दोष आरआई निलम्बित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

एआरटीओ हैं पूरी तरह दोषी, निर्दोष आरआई निलम्बित

बच्चों से भरी स्कूल बसों को सीज करने का मामला

सूबे के मुख्यमंत्री ने मामले को लिया संज्ञान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही एआरटीओ विवेक शुक्ला के श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की सैकडों बच्चों से भरी दो बसें जांच के नाम पर दस किमी दूर पुलिस लाइन ले जाने की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरआई गुलाबचन्द्र को निलम्बित करने के आदेश जिलाधिकारी को दिये और एआरटीओ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। ज्ञात है कि मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन विवेक शुक्ला ने श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की सैकडों बच्चों से भरी दो बसों को पूर्वान्ह सवा 11 बजे सीजकर दस किमी दूर पुलिस लाइन में ले जाकर खडा करा दिया। इन बसों को सुविधा शुल्क लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर छोडा। इस मामले की जैसे ही प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जानकारी हुई कि बच्चों से


भरी बसों को ले जाने का खिलवाड एआरटीओ ने किया है। उन्होंने आरआई गुलाबचन्द्र को निलम्बित करने के आदेश डीएम को दिये। डीएम के आदेश पर आरआई निलम्बित हो गये हैं, जबकि आरआई का कोई दोष नहीं था। एआरटीओ विवेक शुक्ला ही पूरी तरह से दोषी हैं, उन्हें बसों की फिटनेस आदि की जांच करना था तो वह स्कूल जाकर जांच कर सकते थे। रास्ते में बच्चों से भरी बसों की जांच व पुलिस लाइन ले जाने की क्या जरूरत थी। बच्चों के समय से घर न पहुंचने पर अभिभावक खासे परेशान हो गये। कुछ अभिभावक जिलाधिकारी के पास पहुंच गये। अभिभावकों को चिन्ता होने लगी कि बच्चे कहां गये। एआरटीओ प्रवर्तन की इस घोर लापरवाही का खामियाजा आरआई गुलाबचन्द्र को भुगतना पडा, जबकि एआरटीओ पर सिर्फ अनुशासनात्मक कार्यवाही हुई है। इस मामले में पूरी तरह से दोषी एआरटीओ विवेक शुक्ला हैं। आरआई तो आफिस का कार्य देखते हैं। उनसे फील्ड वर्क से कोई वास्ता नहीं है। शासन-प्रशासन को एआरटीओ के खिलाफ ही कडी कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि दुबारा कोई स्कूल बसों में बच्चों के बैठे रहने पर कार्यवाही न कर सके। इस बारे में एआरटीओ विवेक शुक्ला का पक्ष जानने को फोन लगाया, उन्होंने फोन नहीं उठाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages