देवेश प्रताप सिंह राठौड़
(वरिष्ठ पत्रकार)
उत्तर झाँसी। संघर्ष सेवा समिति परिवार विस्तार के क्रम में संगठन के तीन सदस्यों का जन्म दिवस समिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष राज नारायण मिश्र, गुलाबी गैंग की जिला कमांडर हाजरा रब, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष एस.के. रायकवार का जन्मदिवस संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर सदस्यों एवं परिवार जनों के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों का तिलक एवं माल्यार्पण कर केक काटा गया तत्पश्चात सभी के द्वारा मंगलमय जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ० संदीप ने कहा संघर्ष सेवा समिति के सभी सदस्य परिवार के रूप में अपने विशेष दिनों
को एक साथ मिलजुल कर मनाते हैं। जिससे संगठन सशक्त होता है और एक दूसरे का सहयोग करने की भावनायें भी जागृत होती हैं। वर्तमान समय में हर व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के चलते समय नहीं निकल पाता जिस कारण लोगों के बीच सामाजिक दूरियां बढ़ रही हैं। परन्तु कुछ अवसर ऐसे आते हैं जब हम सम्मिलित होकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांट सकते हैं हमारी समिति का यही उद्देश्य है कि समाज की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ लोगों में आपसी समन्वय भी स्थापित कर सकें इसीलिए समय-समय पर हम कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। इस अवसर पर अमित परिहार, शहजाद मुखारी, अरुण वर्मा, केशव कुमार, वीरेंद्र अग्रवाल, जगदीश यादव, छोटू , अयान, रिजवान, मुस्तकीम, इमरान, राज कपूर यादव, सुनीता गुप्ता, हरगोविंद सिंह, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, अनिल, सुशांत गेड़ा, मास्टर मुन्नालाल, कमल मेहता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, मीना मसीह, सना खान, नीलू रायकवार, मधु, अंजुम खान, बल्ले अग्रवाल, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment