निवेशकों की हुई बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योग विभाग से संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग गुरुदेव और उद्यमी उपस्थित रहे। साथ ही अन्य जिलों से जैसे चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर से संबंधित अधिकारी, उद्यमी मित्र व निवेशक वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। बैठक में आयुक्त ने उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशकों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। निवेशकों की बैंक ऋण संबंधित समस्याओं व कुछ निवेशकों की धारा 80 की लंबित
![]() |
| बैठक को संबोधित करते आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी |
मामलों को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्रवाई के जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीडीए के द्वारा पेट्रोल पंप के लगाने के संबंध में कार्रवाई में विलंब करने के मामले पर बीडीए के एई पर नाराजगी जताई गई। समस्त निवेशकों को बैठक में उपस्थित कराए जाने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग ने निवेशकों की सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया और आयुक्त महोदय ने निवेशकों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हुए समस्या को निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।


No comments:
Post a Comment