आईआईटी पटना में चयनित छात्र को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 24, 2024

आईआईटी पटना में चयनित छात्र को किया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । उच्च प्राथमिक विद्यालय पंड़ुई विकासखंड बड़ोखर खुर्द में आईआईटी पटना में चयनित विद्यालय के पुरातन छात्र प्रशांत पुत्र कल्लू श्रीवास को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विकासखंड बड़ोखर के खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा ने छात्र प्रशांत को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

छात्र प्रशांत को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा

छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित एसआरजी डा. सौरभ आर्य ने बताया कि प्रशांत इसी विद्यालय में सत्र 2018-19 का छात्र था और बहुत परिश्रमी था। डा. सौरभ ने प्रशांत को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका सुषमा सिंह परिहार, अनीता, प्रीति श्रीवास, अनुदेशक कैलाश, शिक्षामित्र रामबरन समेत ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages