लोहिया पुल के समीप जबरदस्त जलभराव से आवागमन हुआ ठप
निचले इलाकों की बस्ती में रहने वालों के घरों में घुसा पानी
बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को दिन में झमाझम बारिश होने के बाद कुछ घंटे के लिए इंद्रदेव ने ब्रेक लिया। इसके बाद रात तकरीबन 11 बजे एक बार फिर से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तकरीबन एक घंटे तक बारिश होने की वजह से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। बुधवार को भी दिन में कई बार बूंदाबांदी का दौर चला। झमाझम बारिश होने की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। लोहिया पुल इलाके में तो घुटनों से ऊपर पानी भर जाने की वजह से आवागमन ठप हो गया। बुधवार की सुबह जब पानी उतरा, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका।
![]() |
| मंगलवार रात बारिश के बाद सुबह लोहिया पुल के समीप जलभराव का दृश्य। |
पिछले कई दिनो में रिमझिम और पांच-दस मिनट मामूली बारिश होने के बाद निकलने वाली तेज धूप से उमस में इजाफा हो गया था। इससे पूरा दिन लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे थे। सावन माह के पहले मंगलवार को दोपहर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। तकरीबन एक घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद बारिश का सिलसिला थम गया। मंगलवार की रात को 11 बजे एक बार फिर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात में भी एक घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। शहर के लोहिया पुल तले घुटनों से ऊपर पानी भर जाने की वजह से आवागमन ठप हो गया। लोग दूसरे रास्तों से आते-जाते देखे गए। इसी तरह कालूकुआं ओवरब्रिज के नीचे जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कालूकुआं में ही गई गलियो में पानी निकासी का इंतजाम न होने की वजह से घुटनों तक पानी भर जाने लोग अपने घरों में कैद हो गए। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद पानी उतरा, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका। लोगों ने आरोप लगाया कि कि नगर पालिका की ओर से न तो नालियो की सफाई कराई गई है और न ही जल निकासी का ही इंतजाम किया गया है। बारिश के दौरान नाला-नालियां उफना जाने की वजह से गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इसी तरह शहर के जीआईसी ग्राउंड के अलावा डीसीडीएफ गली में भी जलभराव हो गया। वहां भी नालियां ध्वस्त पड़ी हैं और जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। डीसीडीएफ के बाशिंदों का कहना है कि नगर पालिक प्रशासन ने नाली की सफाई नहीं कराई है। इसके साथ ही नाली निर्माण की जरूरत है। मंगलवार की रात बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा रहा। बुधवार को भी कई बार बूंदाबंादी हुई।


No comments:
Post a Comment