विद्यालय प्रबंधक ने प्रिसिपल सहित स्टाफ को दी बधाई, बढ़ाया हौसला
बांदा, के एस दुबे - आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा को वर्ष 2023/24 में शासन स्तर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा विद्यालयों की जनपद स्तरीय रैंकिंग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा को प्रथम रैंक एवं प्रदेशीय रैंकिंग में 74 वां स्थान* प्राप्त होने पर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रबन्धक प्रशांत शर्मा ने प्रधानाचार्य एवं पूरे स्टाफ सहित छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया और बच्चो में लगातार शिक्षा का स्तर बढ़ाने तथा तकनीकि शिक्षा की ओर रुझान बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने प्रबंधक श्री शर्मा से लगातार मिल रहे सहयोग की प्रशंसा कर उन्हे सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह उन सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण है जिसे उन्हें आगे भी अग्रिम ऊंचाइयों तक ले जाना है जिस कार्य के लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं साथ ही उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी बुके, माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मंगल प्रसाद, कप्तान सिंह, सतेन्द्र कुमार, दिनेश प्रसाद, बलराम त्रिपाठी, रमेश चंद्र, राहुल द्विवेदी, चित्रलेखा, निधि त्रिपाठी, दिव्या, मंगल सिंह,शिव ओम गर्ग, तुलाराम सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण करते हुए बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


No comments:
Post a Comment