अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम ने ली बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम ने ली बैठक

मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही बनाएं परीक्षा केंद्र 

फतेहपुर, मो. शमशाद । लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन हेतु विद्यालय व संस्थान को परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इन्दुमती की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया जाय जो आयोग के दिशा निर्देशानुसार सभी मानकों को पूरा करते हो और जो विद्यालय परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे है, कि एलआईयू रिपोर्ट

बैठक में भाग लेतीं डीएम सी. इन्दुमती व अन्य।

प्राप्त कर ले साथ ही विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों से सहमति पत्र अवश्य ले लिया जाये। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्नीक फतेहपुर, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages