पदोन्नति में आरक्षण का जारी करें शासनादेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

पदोन्नति में आरक्षण का जारी करें शासनादेश

बीस सूत्रीय मांगों का बेसिक टीचरों ने सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद बौद्ध व जिला महामंत्री मुन्नीलाल शाक्य की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम एफआर दिनेशचन्द्र निगम को सौंपा। सोमवार को एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद बौद्ध व जिला महामंत्री मुन्नीलाल शाक्य की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का शासनादेश जारी कर सर्वोच्च न्यायालय के 26 सितम्बर 2018 के पदोन्नति लागू करने के निर्णय को प्रदेश सरकार ने लागू नहीं किया। पदोन्नति में आरक्षण का शासनादेश निर्गत कर लागू किया जाये। पदोन्नति में आरक्षण 117वें संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास कर नौंवी

एडीएम को ज्ञापन देते बेसिक टीचर्स।

अनुसूची में डाला जाये। शिक्षकों-कर्मचारियों व अधिकारियों का डिमोशन वापस किया जाये। 2005 के बाद शिक्षकों-कर्मचारियों-अधिकारियों को पुरानी पेंशन दी जाये। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों का खाली बैकलाग अभियान चलाकर भरा जाये। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाये। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन को विभागीय मान्यता दी जाये। बैठकों में एसोसिएशन को शामिल किया जाये। जनपदीय तबादले वर्षों से लम्बित हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में कार्यरत शिक्षकों को ग्रेड वेतन 46 सौ से 48 सौ पाने की तिथि से मूल वेतन 17140 व 18150 दिया जाये आदि 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस मौके पर शिक्षक वीरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, जाहर सिंह, विनोद कुमार, सूरजभान, भइयालाल, रामलखन सिंह, अखिलेश कुमार, श्रवण कुमार, विजय कुमार, निरंजन कुमार आदि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages