चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपहृतों/गुमशुदा की बरामदगी को जारी ऑपरेशन मुस्कान में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने घर से रास्ता भटके बालक को परिजनों के सुपुर्द किया। ज्ञात है कि मंगलवार को सरधुवा थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार राय व दीवान सुशील कुमार कस्बे में माॅर्निंग वाक पर थे। इस बीच कस्बे में आठ वर्षीय बालक रोता हुआ मिला। बालक को शांत करा उससे नाम-पता पूंछा। उसने मुजाहिद पुत्र वाजिद अली चकरेही थाना कमासिन जिला बांदा बताया। कहा कि
![]() |
| बालक को परिजनों के सुपुर्द करती पुलिस। |
रास्ता भटक कर यहां आ गया है। दरोगा राजेश कुमार राय व दीवान सुशील कुमार ने सी-प्लान एप से चकरेही सम्पर्क कर बालक के परिजनों का नम्बर लिया। उनसे सम्पर्क कर थाना सरधुवा बुलाया। बालक के चाचा मोहम्मद अब्बाज पुत्र मुनीर चकरेही कमासिन बांदा थाने आये। बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया। पुलिस की कार्यवाही की परिजनों ने सराहना कर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।


No comments:
Post a Comment