बिजली समस्या को लेकर विधायक ने उर्जा मंत्री से की वार्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 25, 2024

बिजली समस्या को लेकर विधायक ने उर्जा मंत्री से की वार्ता

डबल ग्रुप की बिजली सप्लाई करवाने का किया आहवान 

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । इन दिनों जिले की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। आए दिन बिजली की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश फूट रहा है। खागा विधानसभा क्षेत्र में भी बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर समस्या को दूर करने की मांग की थी। क्षेत्र की विद्युत समस्या को देखते हुए खागा विधानसभा की भाजपा विधायक कृष्णा पावान ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर वार्ता की। समस्या से अवगत कराते हुए डबल ग्रुप की बिजली सप्लाई करवाने का आहवान किया। 

ऊर्जा मंत्री से वार्ता करतीं खागा विधायक कृष्णा पासवान।

भारतीय जनता पार्टी की खागा विधायक कृष्णा पासवान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलीं। उन्होने ऊर्जा मंत्री को बताया कि इन दिनों ग्रामीण फीडरों से नियमित विद्युत सप्लाई नहीं की जा रही है। जिससे किसानों की धान फसल सूख रही है। क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश फूट रहा है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। उन्होने कहा कि किसान यूनियन के पदाधिकारी लगातार धरना दे रहे हैं। कृष्णा पासवान ने उर्जा मंत्री एके शर्मा से भेंटकर उनको क्षेत्र की बिजली किल्लत के बारे में अवगत कराया और साथ ही पत्र देकर डबल ग्रुप की बिजली सप्लाई करवाने का अनुरोध किया। जिससे विधानसभा की जनता को लाभ मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages