फतेहपुर, मो. शमशाद । कंपोजिट विद्यालय जगतपुर गांडा में बच्चों के साथ आम का त्योहार मनाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संगीता सचान ने बताया कि शहरी बच्चों के मध्य ऐसी रोचक गतिविधियां होती रहती हैं जिनसे ग्रामीण बच्चे अनभिज्ञ रह जाते हैं। उनके जीवन में क्रीड़ा आदि की भी कमी रहती है। इसलिए हमारे सरकारी विद्यालय में इस
![]() |
| आम उत्सव में प्रतिभाग करते बच्चे। |
प्रकार के क्रियात्मक आयोजन समय समय पर होते है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आम बांटे गए। बच्चों ने फलों के राजा आम के पोस्टर बनाए एवं आम पर कविताएं सुनाई। विद्यालय स्टाफ कंचन वर्मा, सीमा वर्मा, भावना गुप्ता, कल्पना वर्मा, पुष्पा यादव, नीतू, नीरेंद्र का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment