युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का साथियों ने किया स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 23, 2024

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का साथियों ने किया स्वागत

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओ  को जोड़ने का होगा प्रयास : अखण्ड 

फतेहपुर, मो. शमशाद । युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से अखण्ड प्रताप सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। मंगलवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए वह जल्द ही अभियान चलाएंगे। जिसका नेतृत्व कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, राजन तिवारी, सईद, बच्चा बाजपेई, पुत्तन मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह चौहान, हम्माद हुसैन, अंकित कुमार, मौर्यवंशी, सुशील चौधरी, जय सिंह राजपूत, श्वि सिंह राजपूत, अंकित सिंह भदौरिया, शुभम भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages