भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सोमवती अमावस्या मेले पर शहर के जाने-माने व्यवसायी श्याम मोटर्स के मालिक देवेश जैन ने श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारा किया। मेले में आये लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ये भंडारा सीतापुर स्थित मन्दाकिनी भवन के सामने कराया। मन्दाकिनी भवन सामने से गुजरने वाले हर श्रद्धालु भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में सोमवती अमावस्या मेला में सेवा भारती ने श्रद्धालुओं को देशी घी का हलवा खिलाया। अमावस्या मेले में आने वाले पैदल तीर्थ यात्रियों को जलपान की व्यवस्था सेवा भारती श्रद्धा भाव से कर रहा है। भदई सोमवती
![]() |
| भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। |
अमावस्या पर प्रोफेसर कॉलोनी के पास शिविर लगाकर देशी घी का हलवा श्रद्धालुओं को खिलाया। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, प्रचार प्रमुख शंकर यादव, जिला मंत्री शिवा कुमार, स्वालंबन प्रमुख शिवकुमार, राज किशोर त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सत्संगी, ईओ नगर पालिका लालजी यादव, स्वास्थ्य विभाग से राखी अवस्थी, सनत कुमार, अशोक गुप्ता, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर विजय सोनी, विनय दीक्षित, मंदार सिंह यादव, चितरंजन त्रिपाठी, अजीत यादव आदि का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment