बिछड़ी महिला को पुलिस ने साथियों से मिलाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

बिछड़ी महिला को पुलिस ने साथियों से मिलाया

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर गुमशुदा/बिछड़ों को परिवारों से मिलाने के प्रयास में अमावस्या मेला ड्यूटी में पुलिस टीम ने परिक्रमा दौरान साथियों से बिछड़ी महिला को साथियों से मिलाया। ज्ञात है कि सोमवार को अमावस्या मेला में आई श्रीमती माया देवी पत्नी मनोज त्रिपाठी रामपुर मजलाल जिला रीवा मप्र गांव के साथियों के साथ मेला में दर्शन को आई थी। कामदगिरि पर्वत परिक्रमा दौरान साथियों से बिछड़ गई। शनि शिला परिक्रमा मार्ग में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही कीर्ति पाण्डेय, महिला सिपाही पारुल श्रीवास्तव व

 बिछडी महिला को साथियों से मिलाती पुलिस।

सिपाही अभिषेक यादव ने महिला को परेशान देखा। उससे वार्ताकर परेशानी पूंछी। महिला ने बताया कि वह साथियों से बिछड़ गयी है। उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। महिला की बात सुन पुलिस टीम ने बुद्धि का प्रयोग करते हुये महिला से पति का नम्बर पूंछा। पति से वार्ताकर महिला के बिछड़ने की बात बताई। उसके साथ आये लोगों का नम्बर पूंछा। महिला के पति ने महिला के साथ गये मोहन पुत्र कालू रामदीन उपरोक्त का नम्बर दिया। पुलिस टीम ने मोहन से सम्पर्क कर खोही परिक्रमा मार्ग चैकी पर बुलाया। श्रीमती माया देवी को साथियों से मिलाया। साथियों से मिलकर श्रीमती माया देवी के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages