नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी से महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 2, 2024

नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी से महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट

ब्लाक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक इकाई जसपुरा ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। ब्लाक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और महामंत्री विमल पटेल ने स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर जसपुरा ब्लाक में कार्यभार ग्रहण करने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही ब्लाक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने

खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करते महासंघ पदाधिकारी

शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि आप सब शिक्षक समय से विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करें, फिर कोई समस्या आती है तो उसको अवगत कराएं। शिक्षकों के कोई भी विभागीय कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित नहीं रहेंगे। प्रतिनिधि मण्डल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह, जसपुरा ब्लाक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, महामंत्री विमल पटेल, संगठन मंत्री रणवीर सिंह, लवकुश, शिवबरन प्रजापति, विनोद, देवेन्द्र आदि शमिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages